बीकेटी की जांबाज़ पुलिस टीम ने गौकसी कर रहे 2 गौ हत्यारों को किया गिरफ्तार
एकता गुप्ता हंगामा टाइम्स
लखनऊ। भारत में मोदी सरकार आने के बाद से गौ हत्या पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से गायों की हत्या करने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई के प्रावधान भी बनाए गए इसके बाद से गौ हत्या देखना या सुनना या फिर किसी को सूचित करने वाले की गौ हत्यारे पहले ही उसकी हत्या कर देते हैं उत्तर प्रदेश की पुलिस गौ हत्यारे को लेकर अलर्ट पर रहती है और अपनी जान की बाजी लगाकर गौ हत्या रोकने के लिए तत्पर दिखती है। राजधानी के बख्शी तालाब थाने अंतर्गत दो गौ हत्यारे को पुलिस ने दबोच लिया जिनके पास से 2 लोहे के चापड़ व 3 लोहे के चाकू बरामद किया गया है।
आरोपियों द्वारा पूर्व में भी किये गये थे गौकशी जैसी जघन्य घटना। थाना बीकेटी, लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2024 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 में अभियुक्तगणों का नाम प्रकाश में आया। आपको बता दें 9 अप्रैल की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अचरामऊ में ईदगाह के सामने मशरूम फैक्ट्री के पीछे गौकसी कर रहे दो आरोपी तौफीक उर्फ भुर्जी पुत्र वकील निवासी ग्राम अचरामऊ थाना बीकेटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष व अकलम पुत्र जहीर निवासी अचरामऊ थाना बीकेटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष को समय 04.10 बजे थाना बीकेटी के पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2025 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बीकेटी, लखनऊ पंजीकृत किया गया। दोनों आरोपियों के पास से दो बोरी में गोवंश के सिर सींग व 52.60 कि0ग्रा0 गौ मांस तथा घटना में इस्तेमाल 02 अदद लोहे के चापड़ व 03 अदद लोहे के चाकू बरामद किये गये। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपना जीवन यापन करने के लिये गोवंश तथा अन्य पशुओं की हत्या कर उसका मांस बेचकर धन अर्जित करते है। थाना बीकेटी, लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2024 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 में भी उक्त आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस करी कार्यवाही आरोपियों पर कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली वाली जांबाज़ पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनुराग गोस्वामी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिमन्यु शाह, उपनिरीक्षक शेष मणि मिश्र, उपनिरीक्षक बादाम सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, अंशु कुमार, कांस्टेबल खैबर अब्बास, कांस्टेबल अमब्रीश सिंह, कांस्टेबल सचिन यादव ने जान की बाज़ी खेल कर गौ हत्यारे को किया गिरफ्तार