सनातन धर्म लोगों को बेहतर जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह सबसे पुराने और सबसे व्यापक धर्मों में से एक है, जिसकी जड़ें 5000 साल से भी पहले की हैं। बीते कुछ समय में दुनियाभर के लोगों पर भारतीय परंपराओं और आदर्शों ने गहरा असर दिखाया है। बहुत से आम विदेशी नागरिकों के साथ हॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखती हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विल स्मिथ
विल स्मिथ हॉलीवुड के
जाने माने अभिनेता हैं। वे अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। किंग रिचर्ड में अभिनय के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके विल स्मिथ हिंदू धर्म और भारतीय परंपराओं में गहरा विश्वास रखते हैं। हरिद्वार यात्रा के दौरान सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था देखे को मिली थी।
जाने माने अभिनेता हैं। वे अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। किंग रिचर्ड में अभिनय के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके विल स्मिथ हिंदू धर्म और भारतीय परंपराओं में गहरा विश्वास रखते हैं। हरिद्वार यात्रा के दौरान सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था देखे को मिली थी।
ह्यू जैकमैन
ह्यू जैकमैन जल्द ही डेडपूल एंड वूल्वरिन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। एक्स-मेन की भूमिका से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले ह्यू जैकमैन की हिंदू धर्म में गहरी रुचि है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भगवद गीता और उपनिषद पढ़ते हैं।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
राबर्ट डाउनी जूनियर अपने आयरन मैन के किरदार की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्म ओपनेहाइमर के लिए वह ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। वह भी हिंदू परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को बहुत पसंद करते हैं। भगवान कृष्ण और इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव है।
सिल्वेस्टर स्टेलोन
सिल्वेस्टर स्टेलोन अपने एक्शन के लिए काफी मशहूर है। हॉलीवुड सुपरस्टार भी हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। सिलवेस्टर स्टेलॉन ने अपने परिवार को हरिद्वार भेजा था, जहां उन्होंने अपने बेटे के पिंडदान करवाया था। इसके बाद उन्होंने मानसिक शांति का अनुभव किया था।
जूलिया रॉबर्ट्स
हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखती हैं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हिंदू धर्म के बारे में उन्होंने बहुत कुछ सीखा और फिर इस धर्म से उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया।